फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Administration helpless in front of Radhaswami Satsang Sabha FIR is far away

UP: राधास्वामी सत्संग सभा के आगे प्रशासन लाचार..., एफआईआर तो दूर; सड़क बनना भी न रोक पाया

Sat, 05 Aug 2023 02:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 02:02 PM IST
सार

प्रशासन तीन दिन बाद भी यमुना डूब क्षेत्र से राधास्वामी सत्संग सभा का कब्जा नहीं हटा सका है। एनजीटी ने दो मामलों में डूब क्षेत्र में निर्माण न करने के आदेश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Administration helpless in front of Radhaswami Satsang Sabha FIR is far away
यमुना में लगे बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डूब क्षेत्र राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग का कब्जा हटाने में प्रशासन लाचार नजर आ रहा है। अभी तक वह न तो एफआईआर करा सका है और न ही सड़क बनना रोक पाया। यह जरूर हुआ है कि शिकायतों का दबाव बनने पर अफसर कब्जा स्थल तक दौड़े जरूर लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर सके।

विज्ञापन

राधास्वामी सत्संग सभा ने यमुना नदी के पोइया घाट पर डूब क्षेत्र में शामिल मौजा खासपुर अहतमाली में (खसरा संख्या 33 में 16 बीघा जमीन के हिस्से पर) इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क का निर्माण किया है। यह सब प्रशासन की रोक के बाद हुआ है। पर, तीन दिन बीतने के बाद भी न तो एफआईआर हुई और न सड़क निर्माण रुका। राधास्वामी सत्संग सभा ने सिंचाई विभाग के नोटिस को दरकिनार कर डूब क्षेत्र में निर्माण के बाद गेट पर ताला भी डाल दिया है। प्रशासन ने सत्संग सभा से कागजात दिखाने को कहा, लेकिन सभा ने डीएम के निर्देशों को भी अनसुना कर दिया है।

ये भी पढ़ें -  UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने एक्टिविस्ट डीके जोशी और डाॅ. शरद गुप्ता की याचिकाओं पर दो बार यमुना नदी के डूब क्षेत्र में निर्माण रोकने के आदेश दिए हैं। डाॅ. शरद गुप्ता की याचिका में दो माह पहले ही डीएम से जवाब-तलब किया गया है। सभा ने अब डूब क्षेत्र में सड़क बनाकर एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन किया है। वहीं प्रशासन के लिए भी मुसीबत भी खड़ी कर दी है।

चारागाह डेयरी फार्म की है 153 बीघा जमीन

मौजा खासपुर अहतमाली में सभा ने जिस जगह पर कटीले तारों से बैरिकेडिंग कर गेट लगाया है, वह 153 बीघा जमीन चारागाह डेयरी की प्रकृति की है। खेवट नंबर एक पर स्थायी पशुचर भूमि और चराई की दूसरी जमीन के तहत खसरा संख्या 33, खसरा नंबर 42/2, खसरा नंबर 57 में कुल मिलाकर 153 बीघा जमीन चारागाह डेयरी फाॅर्म की है। इसे राधास्वामी सत्संग सभा ने इस जमीन को नॉन जेड ए श्रेणी में करा लिया, जिस पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। शहर के एक्टिविस्ट इस मामले में एनजीटी में याचिका दायर करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -   खाकी पर खतरा: खंदौली में भी हुई थी दरोगा की हत्या, ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था सिपाही; ये हैं पुरानी घटनाएं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज हटानी होगी सड़क

डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि यमुना नदी के डूब क्षेत्र में राधास्वामी सत्संग सभा ने जो सड़क बना ली है, उसे हटाने के लिए कहा है। सत्संग सभा ने सड़क हटाने के लिए हमसे शनिवार सुबह तक का वक्त मांगा है। अगर वह दिए गए समय तक नहीं हटाते हैं तो प्रशासन हटवा देगा। एनजीटी के आदेशों का पालन कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें -   सत्संग सभा की ऐसी हट: डूब क्षेत्र में निर्माण तो रोका, जमीन से न हटवा सके कब्जा, सिटी मजिस्ट्रेट भी लौटे

सत्संग सभा ने साधी चुप्पी

राधास्वामी सत्संग सभा ने सड़क निर्माण के मामले में एनजीटी के आदेश और शहर में प्रतिक्रिया के बाद चुप्पी साध ली है। राधास्वामी सत्संग सभा के प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी एसके नैयर से सभा के कार्यालय और मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने सड़क निर्माण पर कोई बात नहीं की।

 

विज्ञापन

रात में सत्संग, दिन में सुरक्षा गार्ड

सिंचाई विभाग, प्रशासन के काम रुकवाने के बाद भी राधास्वामी सत्संग सभा ने खसरा संख्या 33 में पक्की सड़क का निर्माण पूरा कराया और कार्रवाई के विरोध के लिए रात में ही जमीन पर सत्संग शुरू करा दिया। यहां पोइया घाट श्मशान के सामने कैंटीन बना दी गई, जहां सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। हर आने जाने वाले पर निगरानी के लिए सत्संग सभा सीसीटीवी कैमरे लगा चुकी है।

ये भी पढ़ें -   कारोबारी की हत्या का मामला: कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की वसूली करने वाली महिला दरोगा लाइन हाजिर

एडीए की टीम ने किया निरीक्षण

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में आगरा के एक्टिविस्ट डीके जोशी की याचिका पर यमुना नदी के डूब क्षेत्र का निर्धारण किया गया था। दयालबाग के पोइया घाट से लेकर यमुना किनारा रोड हाथीघाट तक नमामि गंगे और एनजीटी के रजिस्ट्रार ने चिह्नांकन कर पिलर लगवाए थे। राधास्वामी सत्संग सभा ने जिस जगह सड़क निर्माण किया, वहां आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने जाकर स्थिति का जायजा लिया है और अपनी रिपोर्ट तैयार की है। जोशी की याचिका में एडीए भी डूब क्षेत्र में निर्माण के लिए पार्टी बनाया गया था। सिंचाई विभाग के साथ एडीए की जवाबदेही तय की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed