सत्संग सभा की ऐसी हट: डूब क्षेत्र में निर्माण तो रोका, जमीन से न हटवा सके कब्जा, सिटी मजिस्ट्रेट भी लौटे
डूब क्षेत्र राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग का कब्जा हटाने में प्रशासन लाचार नजर आ रहा है। शिकायतों का दबाव बनने पर अफसर कब्जा स्थल तक दौड़े जरूर लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर सके।
-
- 2
-
Link Copied
विस्तार
आगरा के पोइया घाट (दयालबाग) के डूब क्षेत्र में सड़क का निर्माण तो रोक दिया गया है, लेकिन जमीन पर सत्संग सभा का कब्जा बना हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन वाहन में ही बैठे रहे और काम बंद देखकर लौट आए।
एनजीटी के सख्त प्रतिबंध के बाद भी यमुना किनारे डूब क्षेत्र में राधास्वामी सत्संग सभा ने पक्का निर्माण कर लिया। पहले पौधे लगाए गए, उसके बाद तारों से बैरिकेडिंग कर एक गेट लगा दिया। यहां पर अपने अनुयायियों को नाव से लाने और ले जाने का काम भी शुरू कर दिया। प्रशासन की रोक के बाद सड़क निर्माण तो रोक दिया गया है लेकिन गेट पर ताला लगा दिया है। किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। दो सुरक्षा गार्ड हुए है, जो लोगों को दूर रखने में लगे हैं। गेट के अंदर अभी भी सत्संग सभा के जनरेटर और टेंट लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
पुलिसकर्मी नहीं किए गए तैनात
डूब क्षेत्र में अवैध कब्जे को रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात करने का दावा प्रशासनिक अधिकारियों ने किया था, लेकिन शुक्रवार को यहां कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा। सभा की तरफ से मोक्ष धाम की तरफ से एक चिकित्सा शिविर भी लगाया जा रहा है। उनकी नावें भी यमुना किनारे रखी हैं।
ये भी पढ़ें - कचरे में मिलीं नकली दवाएं: बोरों में भरे मिले इंजेक्शन और गोलियां, जलाकर दवाओं को नष्ट करने की कोशिश
बाढ़ के निशान मिट्टी डालकर हटाए
यमुना में आए पानी ने एक बार फिर से डूब क्षेत्र का निर्धारण किया है। सत्संग सभा ने जिस जमीन पर कब्जा किया है, वह बाढ़ आने पर डूब गई थी। अब पानी कम होने पर गंदगी बची है। इस पर सूखी मिट्टी डाल दी गई, जिससे बाढ़ के निशान मिट गए। इसके लिए ट्रैक्टर लगाकर कार्य कराया गया था।