{"_id":"64ce0205703ad7feb90ae057","slug":"up-police-daroga-was-shot-dead-in-khandauli-constable-was-crushed-by-tractor-know-old-incident-2023-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाकी पर खतरा: खंदौली में भी हुई थी दरोगा की हत्या, ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था सिपाही; ये हैं पुरानी घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी पर खतरा: खंदौली में भी हुई थी दरोगा की हत्या, ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था सिपाही; ये हैं पुरानी घटनाएं
Sat, 05 Aug 2023 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:51 PM IST
सार
फिरोजाबाद में दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों के लिए ये कोई पहली वारदात नहीं है। आगरा के खंदौली में भी दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वहीं खेरागढ़ में खनन माफियाओं ने सिपाही को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जोन और पुलिस कमिश्नरेट में खाकी पर हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। खंदौली में दरोगा की गोली मारकर हत्या की गई थी। खेरागढ़ में खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाकर सिपाही की जान ले ली थी। इतना ही नहीं विवेचना और बदमाशों को पकड़ने के दौरान भी हमले हो चुके हैं।
फिरोजाबाद में थाना अरांव में तैनात दरोगा दिनेश कुमार मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह विवेचना कर लौट रहे थे। चंदपुरा-पीथेपुर गांव के मध्य उनकी गर्दन पर गोली मारी गई। उनका परिचित धीरज शर्मा साथ था। उसने पुलिस को सूचना दी थी। गोली नजदीक से मारी गई। पुलिस कई टीम खुलासे के लिए लगी हैं। एक दर्जन से अधिक को हिरासत में लिया गया है। आगरा जोन में पुलिस पर हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी कई बार हत्या और हमले की घटनाएं हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार

ये हैं पुरानी घटनाएं
मार्च 2021 में खंदौली में घटना हुई थी। गांव नहर्रा में दो भाई विश्वनाथ और शिवनाथ के बीच खेत से आलू खुदाई को लेकर विवाद की सूचना पर पहुंचे दरोगा प्रशांत कुमार को गोली मार दी गई थी। इसका आरोप विश्वनाथ पर लगा था। कई दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका था।वहीं थाना सैंया क्षेत्र में 8 नवंबर 2020 को सिपाही सोनू चौधरी की हत्या हुई थी। वह खेरागढ़ में खनन के वाहनों को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ थे। खनन माफिया ने सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई थी।
खनन माफिया भी कर चुके हैं हमले
14 जुलाई 2020 : किरावली में खनन माफिया ने सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाया। सिपाही राघवेेंद्र को चोट लगी थी।05 जून 2019 : खेरागढ़ के बुरहरा गांव में ट्रैक्टर रोकने पर माफिया के गुर्गों ने पुलिस पर हमला बोला। एक घंटे तक फायरिंग हुई। चार पुलिसकर्मी घायल हुए।
18 अक्तूबर 2019 : खेरागढ़ के गांव रूधऊ में सिपाहियों ने अवैध खनन कर बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को रोका तो हमला बोल दिया। दो सिपाही घायल हुए।
03 नवंबर 2019 : थाना इरादतनगर क्षेत्र में खनन माफिया ने सब इंस्पेक्टर निशामक त्यागी को गोली मार दी थी। वह घायल हो गए थे।
दस साल पहले गांव हाथिया में हुई थी सिपाही की हत्या
वर्ष 2013 में मथुरा के हाथिया में दबिश देने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला बोला था। फायरिंग की गई थी। दो सिपाहियों को गोली लगी थी। इनमें सिपाही सतीश परिहार शहीद हो गए थे।