फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADM visits after action on illegal encroachments, warns villagers

UP: भाजपा नेता के अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, एक साथ कई नेताओं ने दिए इस्तीफे; एडीएम पहुंचे गांव

Thu, 08 May 2025 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 08 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
ADM visits after action on illegal encroachments, warns villagers
बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी के घिरोर के गांव नगला महानंद में चारागाह और बंजर भूमि पर से अवैध कब्जों को हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। उधर एडीएम गांव पहुंचे। एडीएम रामजी मिश्र ने ग्रामीणों से जानकारी ली। एडीएम रामजी मिश्र ने चेतावनी दी कि कोई भी अवैध कब्जा न करे। 
विज्ञापन



 
Trending Videos

अवैध कब्जा मुक्त कराने के मामले में भाजपा के औंछा मंडल के दो पदाधिकारियों के इस्तीफा दिए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ऐसे में एडीएम को पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ रही है। बता दें कि नगला महानंद में कई लोगों ने चारागाह की जमीन पर अवैध निर्माण कर लिए थे। इसके बाद प्रशासन ने कब्जों को ध्वस्त कर दिया था। कार्रवाई में भाजपा के मंडल मंत्री दिनेश चंद्र शर्मा का निर्माण भी शामिल था,। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें यह जमीन पहले पट्टे पर मिली थी और उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद दिनेश ने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि भाजपा के औंछा मंडल के मंत्री दिनेश कुमार शर्मा व चीतई महानंद के बूथ अध्यक्ष दिलीप कुमार के इस्तीफे पार्टी ने मंजूर नहीं किए। अन्य ग्रामीणों ने भी डीएम से शिकायत की थी। एडीएम ने बुधवार को ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें चेतावनी दी कि मैनपुरी मार्ग के किनारे स्थित चारागाह और बंजर भूमि (गाटा संख्या 3281) पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही, राजस्व विभाग की टीम ने लगभग एक दर्जन ग्रामीणों को लिखित नोटिस जारी किए हैं, जिसमें उन्हें पांच दिनों में चारागाह की जमीन से अवैध कब्जे हटाने का अंतिम मौका दिया गया है। 

 
विज्ञापन

ये है मामला 
थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुर निवासी चंद्रप्रकाश सिंह ने 29 अप्रैल को एसडीएम नितिन कुमार को शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि गांव के अराजक तत्वों ने उनकी जगह पर भूसे की बुर्जी, पशु बांधकर और उपले रख कर कब्जा कर लिया है। एसडीएम से अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने व दखल दिलाने की मांग की थी। एसडीएम के निर्देश के बाद राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और भूमि की पैमाइश की। पैमाइश में शिकायतकर्ता के आरोपी सही पाए गए। जिसके बाद बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। पीड़ित को उसकी भूमि पर कब्जा दखल दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed