फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADM seeks answer from Tehsilar on delay in Khatauni

Agra News: खतौनी में देरी पर एडीएम ने तहसीलार से मांगा जवाब

Thu, 09 Jan 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
ADM seeks answer from Tehsilar on delay in Khatauni
भोगांव। अपर जिलाधिकारी ने रोस्टर के अनुसार खतौनिया नहीं होने पर तहसीलदार को पत्र लिखकर दो दिन के अंदर खतौनियों को राजस्व अभिलेखागार में दाखिल करने के लिए निर्देशित किया है। अपर जिलाधिकारी ने बिलंब के संबंध में तहसीलदार को लिखित जवाब देने को कहा है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी मिश्र ने तहसीलदार कमलेश कुमार को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जिलाधिकारी के निर्धारित रोस्टर के अनुसार 1416 लगायत फसली, 1417 लगायत, 1422 फसली, 1418 लगायत, 1423 फसली और 1419 लगायत, 1424 फसली वर्षों की खतौनिया जनपद के राजस्व अभिलेखागार में अब तक दाखिल नहीं हुई हैं। जिलाधिकारी द्वारा ने इसको लेकर असंतोष व्यक्त किया गया है। पत्र में तहसीलदार को निर्देशित किया गया है कि रोस्टर के अनुसार उपरोक्त खतौनियों को दो दिवस में राजस्व अभिलेखागार में दाखिल करना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा गया है कि खतौनिया दाखिल करने में जो विलंब किया गया है उसका अपना लिखित स्पष्टीकरण भी दो दिन में प्रस्तुत करें। पत्र को लेकर एसडीएम संध्या शर्मा ने तहसीलदार को अनुपालन किए जाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed