फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADM ordered to stop illegal plotting

Agra News: एडीएम ने अवैध प्लॉटिंग रुकवाने के दिए आदेश

Fri, 09 Jun 2023 09:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Jun 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
ADM ordered to stop illegal plotting
भोगांव। किशनी विधायक के पत्र पर अपर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। चार सदस्यों की टीम में नायब तहसीलदार मैनपुरी को साथ ले जाकर जाकर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग को रुकवाकर ग्रामसभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र द्वारा एसडीएम अंजली सिंह को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि किशनी विधायक इंजीनियर ब्रज कठेरिया द्वारा दो जून को भेजे गए पत्र पर ग्राम सभा मंछना की गाटा सांख्या 1334 के कुछ भाग पर भू माफिया द्वारा कब्जा करके प्लाटिंग करने की बात कही है। विधायक किशनी के पत्र पर जिलाधिकारी ने ग्रामसभा मंछना के नाम भू अभिलेखों मे अंकित भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम करहल गोपाल शर्मा, नायब तसीलदार मैनपुरी अखिल गोयल तथा क्षेत्रीय कानूनगो ओर लेखपाल को साथ लेकर की गई प्लाटिंग को कब्जा मुक्त कराने को कहा है। अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम से मामले की रिपोर्ट चार दिन में कार्यालय में भिजवाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम भोगांव अंजली सिंह ने तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed