{"_id":"653e9231a691e2aa5f03d8a7","slug":"aditirtha-soronji-short-film-awarded-in-braj-film-festival-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-6685-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ब्रज फिल्म फेस्टिवल में आदितीर्थ सोरोंजी लघु फिल्म पुरुस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ब्रज फिल्म फेस्टिवल में आदितीर्थ सोरोंजी लघु फिल्म पुरुस्कृत
Sun, 29 Oct 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र व विश्व संवाद केंद्र बृज प्रांत की ओर से दो दिवसीय बृज फिल्म फेस्टिवल के अंतिम दिन स्क्रीनिंग की गई। फिल्मों को विभिन्न श्रेणी में पुरुस्कार दिए गए। आदितीर्थ सोरोंजी पर बनी लघु फिल्म को सांत्वना पुरुस्कार मिला। 7 मिनट की इस फिल्म में सोरोंजी के वराह मंदिर, हरि की पौड़ी, पंचकोसी परिक्रमा, सीताराम जी मंदिर, भागीरथी गुफा आदि पौराणिक स्थलों के महत्व को दर्शाया गया है।
इस महोत्सव में पुरस्कार के लिए चयनित फिल्में नैतिक शिक्षा, रोजगार सृजन, पर्यावरण, बाल चलचित्र, पौराणिक स्थान व संस्कृति विषयों पर आधारित है। मुख्य अतिथि वन राज्यमंत्री डाॅ. अरुण कुमार ने आदितीर्थ सोरोंजी लघु फिल्म के लिए प्रशांत वशिष्ठ को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह लघु फिल्म आरएसएस के सह जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, लेखपाल प्रशांत वशिष्ठ , राम तिवारी, अमर चतुर्वेदी के संयुक्त निर्देशन में तैयार की गई है। बृज फिल्म फेस्टिवल में भारतीय चित्र साधना के सचिव अतुल गंगवार, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख पदम सिंह व कार्यक्रम अध्यक्ष अपर महाधिवक्ता रविंद्र रायजादा आदि उपस्थित रहे।
फिल्म को पुरस्कार मिलने पर डा. प्रभाकर पाराशरी, भारत किशोर दुबे, डा. राधाकृष्ण दीक्षित, डा. एनपी सिंह हल्दिया, सुरेश पचौरी, महेश चंद्र त्रिवेदी, आदित्य दुबे, अश्वनी नंबरदार, विजीत सक्सेना ने हर्ष व्यक्त किया है।