फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adhikmas Purnima Devotees Take Bath In Ganga

अधिकमास की पूर्णिमा पर गंगास्नान में स्नान को उमड़े श्रद्धालु, हरिपदी में लगाई डुबकी

Fri, 02 Oct 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Oct 2020 12:13 AM IST
सार

कोरोना काल में अधिकमास की पूर्णिमा का यह पहला ऐसा मौका था जब बिना किसी रोक-टोक के श्रद्धालु गंगाघाटों पर पहुंचे और गंगास्नान कर पूजा-अर्चना की। प्रदेश सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश के तमाम श्रद्धालु पूर्णिमा पर तीर्थनगरी में पहुंचे।

विज्ञापन
Adhikmas Purnima Devotees Take Bath In Ganga
गंगा में स्नान को उमड़े श्रद्धालु, लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधिकमास की पूर्णिमा पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने गंगास्नान करके पुण्य लाभ अर्जित किया। तीर्थनगरी की हरिपदी सहित लहरा, कछला और कादरगंज के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ गंगास्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

 
कोरोना काल में अधिकमास की पूर्णिमा का यह पहला ऐसा मौका था जब बिना किसी रोक-टोक के श्रद्धालु गंगाघाटों पर पहुंचे और गंगास्नान कर पूजा-अर्चना की।

प्रदेश सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश के तमाम श्रद्धालु पूर्णिमा पर तीर्थनगरी में पहुंचे। आसपास के इलाकों के श्रद्धालु दोपहर तक गंगास्नान को पहुंचते रहे। काफी समय के बाद श्रद्धालुओं के पहुंचने से गंगाघाटों पर रहने वाले लोगों के चहरों पर भी चमक नजर आई। 
विज्ञापन

हरिपदी की परिक्रमा कर मंदिरों में किए दर्शन
तीर्थनगरी सोरों में श्रद्धालुओं ने हरिपदी में गंगास्नान करने के बाद परिक्रमा की और देव मंदिरों में दर्शन किए। वराह मंदिर के अलावा राम जानकी मंदिर, लड्डू वाले बालाजी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, बटुकनाथ मंदिर, तेलीघाट मंदिरों में भी श्रद्धालु देव दर्शन को पहुंचे। 

गंगाजली और प्रसाद की हुई बिक्री
अधिकमास पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा का भोग लगाया। इसके लिए प्रसाद की दुकानों पर प्रसाद की बिक्री हुई। गंगाजल को घर ले जाने के लिए तमाम श्रद्धालुओं ने गंगाजली खरीद कर गंगाघाट से गंगाजल अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed