{"_id":"5cfe4ae0bdec220724489ce5","slug":"adg-ajay-anand-reach-tappl-and-meeting-with-police-officers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ हत्याकांडः टप्पल में तनाव, एडीजी आनंद कुमार ने संभाली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ हत्याकांडः टप्पल में तनाव, एडीजी आनंद कुमार ने संभाली कमान
Mon, 10 Jun 2019 05:50 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 10 Jun 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अजय आनंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के टप्पल में मासूम बच्ची की हत्या के बाद पिछले कुछ दिनों से तनावपूवर्ण माहौल बना हुआ है। विगत दिनों सोरों से मासूम बच्ची के रिश्तेदार युवाओं के साथ टप्पल पहुंचे थे।
विज्ञापन
जहां युवाओं को पुलिस ने रोक दिया था। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच शासन ने सोमवार को आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अजय आनंद को टप्पल भेजा। एडीजी ने यहां पहुंचकर थाने में बैठक ली।
विज्ञापन
टप्पल में मासूम बच्ची की हत्या के बाद चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन, अभी भी माहौल में तनाव बरकरार है। इस बीच सोमवार को टप्पल थाने के सर्किल खैर के क्षेत्राधिकारी हटाये गए। वहां से पंकज श्रीवास्तव को हटा कर अतरौली भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी शहर द्वितीय संजीव दीक्षित को खैर का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं अतरौली से प्रशांत सिंह को शहर में लाया गया है। टप्पल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन ने सोमवार को एडीजी आगरा जोन आनंद कुमार को भेजा। एडीजी आनंद कुमार ने यहां पहुंचकर थाने पर अधिकारियों से बैठक कर हालात का जायजा लिया है।