Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADG Agra Zone inspected polling stations

Agra News: एडीजी आगरा जोन ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Tue, 19 Nov 2024 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 19 Nov 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
ADG Agra Zone inspected polling stations
एडीजी आगरा जोन ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

- विधानसभा उप चुनाव की सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। विधानसभा उपचुनाव करहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ मंगलवार की शाम मैनपुरी पहुंची। ट्रॉजिस्ट हॉस्टल में एसपी विनोद कुमार, एएसपी राहुल मिठास, अनिल कुमार के साथ बैठक कर चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद एडीजी करहल क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकलीं।
करहल विधानसभा के संवेदनशील मतदान केंद्रों का जिले के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इसके साथ मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली। एडीजी ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर सभी कर्मी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। कोई भी अराजक तत्व मतदान केंद्र के आसपास न फटकने पाए। 200 मीटर के दायरे में किसी भी राजनीतिक पार्टी का बस्ता नहीं लगना चाहिए। अनावश्यक लोग मतदान केंद्र के आसपास नजर आएं तो तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के निरीक्षण के बाद सीओ करहल संतोष कुमार सिंह से कहा कि क्षेत्रवार सभी बूथों की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रहें। प्रत्येक थाने में रिजर्व फोर्स हर समय तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed