फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Additional Chief Secretary inspected the arrangements to prevention dengue-viral fever in agra

आगरा: डेंगू-वायरल फीवर की रोकथाम को लेकर अपर मुख्य सचिव ने ताजनगरी में परखी व्यवस्थाएं

Sat, 04 Sep 2021 05:37 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Sep 2021 05:37 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव ने डीएम के साथ ताजगंज की मलिन बस्ती में जाकर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Additional Chief Secretary inspected the arrangements to prevention dengue-viral fever in agra
अपर मुख्य सचिव ने किया मलिन बस्ती का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर मुख्य सचिव एवं नोडल अधिकारी हेमंत राव शनिवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने शहर में डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर की रोकथाम के लिए व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। इसके बाद डीएम के साथ शहर की मलिन बस्तियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरटीओ का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन


नोडल अधिकारी हेमंत राव ने सबसे पहले सर्किट हाउस में डीएम प्रभु नारायण सिंह, नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे, सीडीओ ए मनिकन्डन, सीएमओ अरुण कुमार और जलकल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर की रोकथाम के लिए तैयारियों की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव ने डीएम के साथ ताजगंज की मलिन बस्ती में जाकर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद वह आरटीओ पहुंचे। उन्होंने 25 मिनट तक कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस पटल, परमिट, रजिस्ट्रेशन, टैक्स पटल का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टेस्ट दे रहे आवेदकों से पूछा कि कोई पैसा तो नहीं लिया गया। इसके बाद लाइन में खड़े लोगों से उनके नाम और यहां किस काम से आए हैं। इसके बाद ताज के स्थायी लाइसेंस निर्गत करने की बाबत जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि अब कोई पास उनकी अनुमति के बिना निर्गत नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed