फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Additional Chief Secretary heard the students' concerns and assured them of a resolution.

Agra News: अपर मुख्य सचिव ने सुनीं छात्राें की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

Sat, 24 Oct 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Additional Chief Secretary heard the students' concerns and assured them of a resolution.
बैठक करते अपर मुख्य सचिव
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में डिग्री और मार्कशीट के लिए विद्यार्थियों को चक्कर क्यों काटने पड़ रहे हैं। शासन के निर्देशों के बावजूद समस्या का समाधान क्यों नहीं हो रहा है। शुक्रवार को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने छात्र नेताओं के साथ बैठक में परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश से ये सवाल पूछे।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं, समर्थ पोर्टल की दिक्कतों और परीक्षा परिणामों में लगातार आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी समस्याओं के बारे में राज्यपाल को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


खंदारी स्थित इंजीनियरिंग संस्थान के मीटिंग हॉल में हुई बैठक में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम ने बताया कि छात्र नेता विद्यार्थियों की समस्याएं लेकर अधिकारियों के पास पहुंचते हैं लेकिन परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में नहीं मिलते। डिग्री और मार्कशीट नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अपर मुख्य सचिव ने परीक्षा नियंत्रक से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि जब डिजिलॉकर से डिग्री जारी करने के निर्देश हैं तो उनका पालन क्यों नहीं हो रहा और विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय क्यों आना पड़ रहा है। छात्र नेता डॉ. गौरव शर्मा ने समर्थ पोर्टल की समस्याओं के समाधान की मांग की। कहा कि पालीवाल परिसर में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल से जुड़ी दिक्कतों के समाधान के लिए खंदारी परिसर जाना पड़ता है।
उन्होंने पालीवाल परिसर में भी समर्थ पोर्टल से संबंधित समस्याओं के समाधान की व्यवस्था कराने को कहा। सपा छात्र सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष निर्वेश शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में लगातार आ रही समस्याओं और कर्मचारी विशालदीप से जुड़े मामले पर भी चर्चा हुई।
वरिष्ठ छात्र नेता ब्रजेश शर्मा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने छात्र नेताओं से समस्याओं की जानकारी ली और उनके सुझाए समाधानों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बैठक में सामने आए सभी मुद्दों से राज्यपाल को अवगत कराया जाएगा। बैठक में कुलपति प्रो. आशु रानी, कुलसचिव अजय मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश, प्रो. मनु प्रताप एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


-----------------

डिजिलॉकर को लेकर अपर मुख्य सचिव से चर्चा हुई थी। उन्हें बताया कि विश्वविद्यालय में छात्र हार्डकॉपी लेने आते हैं। 22 लाख डिग्री व मार्कशीट पहले से ही डिजिलॉकर पर अपलोड हैं। - डॉ. ओमप्रकाश, परीक्षा नियंत्रक, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed