फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ada Sell 106 Flats Through E-auction In Shastripuram Heights Scheme In Agra

घर खरीदने का सुनहरा मौका: 13 से 45 लाख में बिकेंगे फ्लैट, ADA ने जारी की ई-नीलामी की शर्तें और नियम

Sat, 17 Dec 2022 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 11:56 AM IST
सार

एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बोली लगाने के बाद संपत्ति नहीं लेता तो उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। हर बैंक से सभी मोड में भुगतान की सुविधा होगी। 
 

विज्ञापन
Ada Sell 106 Flats Through E-auction In Shastripuram Heights Scheme In Agra
एडीए के फ्लैट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण के 500 से अधिक डिफॉल्टर शास्त्रीपुरम हाइट्स के फ्लैट के लिए बोलियां नहीं लगा सकेंगे। डिफॉल्टर के रूप में उन लोगों को चिह्नित किया है जिन लोगों ने एडीए से आवंटित संपत्तियों की 3 से अधिक किस्तें समय खत्म होने के बाद भी जमा नहीं की हैं।

विज्ञापन


एडीए की शहर में 1600 से अधिक संपत्तियां अलोकप्रिय हैं। इन्हें ई-नीलामी से आवंटित किया जाएगा। पहले चरण में शास्त्रीपुरम हाइट्स में 100 फ्लैट नीलाम होंगे। रविवार से वेबसाइट पर पंजीकरण व बोली लगा सकेंगे। प्राधिकरण ने शुक्रवार को ई-नीलामी में भाग लेने के लिए पात्रता, नियम व शर्तें जारी कीं। 
विज्ञापन


एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बोली लगाने के बाद संपत्ति नहीं लेता तो उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। हर बैंक से सभी मोड में भुगतान की सुविधा होगी। डिफॉल्टर को बोली लगाने से पहले बकाया चुकाना होगा। पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये है। जमानत राशि फ्लैट के आरक्षित मूल्य का 10 प्रतिशत जमा करानी होगी। तभी बोली में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी प्रमुख शर्तें

- बोली लगाने वाले की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- एक व्यक्ति एक ही संपत्ति के लिए बोली लगा सकता है।
- बोली में असफल होने पर जमानत राशि वापस हो जाएगी।
- पंजीकरण में गलती होने पर खरीदार स्वयं जिम्मेदार होगा।
- फर्जी प्रपत्रों से बोली में भाग लिया तो आवंटन निरस्त होगा।

ये भी पढ़ें - दुस्साहस: युवती की अश्लील वीडियो होने वाले पति के व्हाट्सएप पर भेजी, रखी थी ये डिमांड

ये दस्तावेज अनिवार्य

- नाम के सत्यापन के लिए : आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैनकार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस
- निवास के सत्यापन के लिए: टेलीफोन या बिजली का बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed