फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA sealed factory making silver and gilt chains in Agra

Agra: चांदी व गिलट की चेन बनाने की फैक्टरी सील, अवैध तरीके से घर में बनाए जा रहे थे आभूषण

Fri, 27 Oct 2023 01:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 01:05 PM IST
सार

आगरा में एडीए ने चांदी व गिलट की चेन बनाने की फैक्टरी सील कर दी। यहां अवैध तरीके से घर में ही आभूषण  बनाए जा रहे थे। 

विज्ञापन
ADA sealed factory making silver and gilt chains in Agra
अलबतिया में चांदी व गिलट चेन बनाने की फैक्टरी सील करती एडीए टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को आगरा विकास प्राधिकरण ने घर में अवैध रूप से संचालित चांदी व गिलट की चेन बनाने की फैक्टरी सील कर दी। अलबतिया स्थित एक घर में पहली व दूसरी मंजिल पर भू-उपयोग के विपरीत फैक्टरी का संचालन हो रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोटिस पर एडीए ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


अलबतिया स्थित रामजीत नगर में वीरेंद्र सिंह भवन संख्या 39-ए में पहली व दूसरी मंजिल पर चांदी व गिलट की चेन बनाने की फैक्टरी चला रहा था। जांच के दौरान फैक्टरी संचालक कोई स्वीकृति नहीं दिखा सका। पूर्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फैक्टरी को नोटिस जारी कर रखा था। 22 सितंबर को एडीए ने बिना भू उपयोग परिवर्तन संचालित फैक्टरी को कारण बताओ नोटिस दिया। जवाब नहीं देने पर बृहस्पतिवार को फैक्टरी सील कर दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: अयोध्या ही नहीं यहां भी गढ़े जा रहे श्रीराम मंदिर में शोभायमान होने वाले पत्थर, देखते ही रह जाएंगे नक्काशी

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बीघा में बसेरा वाटिका रेजिडेंसी ध्वस्त

ताजगंज वार्ड में समोगर रोड पर पांच बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही बसेरा वाटिका रेजिडेंसी को एडीए ने ध्वस्त कर दिया। अवैध कॉलोनी का निर्माण प्रमोद शर्मा ने किया था। सड़क निर्माण कर अवैध कॉलोनी में प्लॉटिंग हो रही थी। एडीए ने निर्माण पर रोक लगाई, लेकिन कॉलोनाइजर ने निर्माण नहीं रोका। बृहस्पतिवार को बुलडोजर से अवैध कॉलोनी में हुआ निर्माण ध्वस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed