फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ada agra

सड़क मरम्मत के नाम पर खेल की तैयारी में एडीए 

Mon, 19 Dec 2016 12:16 AM IST
सड़क मरम्मत के नाम पर खेल की तैयारी में एडीए 
सड़क मरम्मत के नाम पर खेल की तैयारी में एडीए  Updated Mon, 19 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
ada agra
आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे इस साल शुरू होना मुश्किल - फोटो : अमर उजाला
मदिया कटरा से कैलाशपुरी तक की टूटी पड़ी सड़क पर पैच वर्क का काम नगर निगम ने शुरू कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इसी सड़क की मरम्मत के लिए विकास प्राधिकरण भी एस्टीमेट बना रहा है। इसे 21 दिसंबर को पथकर सलाहकार समिति की मीटिंग में रखा जाएगा। सवाल यह है कि पैच वर्क हो जाने के बाद एडीए कैसे मरम्मत कराएगा। साफ लग रहा है कि एडीए के अधिकारी मरम्मत के नाम पर खेल की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 गौरतलब है कि इस सड़क को आगरा विकास प्राधिकरण ने करीब पांच वर्ष करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बनाया था। बारिश के मौसम में सड़क में गड्ढे हो गए थे। एडीए अफसरों ने मरम्मत की बात तो डिवीजन के इंजीनियरों ने करीब 45 लाख रुपये का प्रारंभिक आगणन अफसरों के सामने रखा। जिसे सचिव ने खारिज कर दिया और दोबारा आगणन तैयार के निर्देश दिए। इसके बाद  अचानक शनिवार को पैच वर्क प्रारंभ हो गया। कुछ गड्ढों को भर भी दिया।  यह कार्य नगर निगम ने कराया है। उधर एडीए के अधिकारी कह रहे हैं कि 21 दिसंबर को पथकर सलाहकार समिति की बैठक में इस सड़क की मरम्मत की प्रस्ताव रखा जाएगा। 
विज्ञापन

 छह महीने तक क्यों सोता रहा निगम 
कैलाशपुरी रोड पर नगर निगम की ओर से कराए जा रहे पैच वर्क ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला तो यह कि जब नगर निगम पैच वर्क करा रहा है तो अब एडीए किस बात का एस्टीमेट तैयार कर रहा है? जब निगम को ही पैच वर्क कराना था तो छह महीने तक लोगों को परेशान क्यों किया गया? जब शहर में एडीए की कोई रोड है ही नहीं तो एडीए को मेंटीनेंस करता है? सड़क निगम की है तो मरम्मत का पैसा पथकर निधि से नगर निगम को क्यों नहीं दिया जाता है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाशपुरी रोड का जो प्रारंभिक आगणन एडीए के इंजीनियरों ने तैयार किया था। उसमें नालियों की मरम्मत भी शामिल थी। फाइनल आगणन अभी तैयार होगा। 21 को पथकर सलाहकार समिति की बैठक में रखा जाएगा। 

शिवराज सिंह, मुख्य अभियंता, एडीए


सड़क का पैच वर्क नगर निगम की ओर से कराया जा रहा है। एडीए की शहर में कोई सड़क नहीं है। पथकर निधि से एडीए प्रस्ताव तैयार कर रहा है तो इसका पैसा नगर निगम को दिया जाए। 
तरुण कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed