{"_id":"663f15a13dd48414c807f2f8","slug":"actress-divya-seth-reached-mathura-visited-elephant-conservation-centre-took-information-about-elephants-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा पहुंचीं अभिनेत्री दिव्या सेठ, हाथी संरक्षण केंद्र का किया दौरा; हाथियों के बारे में ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा पहुंचीं अभिनेत्री दिव्या सेठ, हाथी संरक्षण केंद्र का किया दौरा; हाथियों के बारे में ली जानकारी
Sat, 11 May 2024 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 May 2024 12:22 PM IST
सार
फिल्म अभिनेत्री दिव्या सेठ ने हाथियों के संरक्षण और उनके बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वाइल्ड लाइफ एसओएस के प्रयासों को सराहा।
विज्ञापन
दिव्या सेठ शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह ने फरह के चुरमुरा में स्थित वाइल्ड लाइफ एसओएस केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने हाथी और भालू संरक्षण पर जागरूकता पहल के बारे में बारीकी से समझा। दिव्या ने हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र, व भालू संरक्षण केंद्र और हाथी अस्पताल से जानवरों को बचाने और पुनर्वास में वाइल्ड लाइफ एसओएस के प्रयासों की जानकारी लेने के बाद सराहना की।
दिव्या ने मथुरा में भारत के पहले हाथी अस्पताल का दौरा किया। यहां, उन्होंने कैद से छुड़ाए गए हाथियों के सामने आने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जाना और घायल, बीमार और वृद्ध हाथियों के इलाज में एनजीओ की पशु चिकित्सा टीम के प्रयासों को देखा। अस्पताल की अपनी यात्रा के दौरान, दिव्या ने अन्य निवासी हाथियों को देखने के अलावा, बुजुर्ग मादा हथिनी जिंजर को नियमित चिकित्सा उपचार और लेजर थेरेपी से गुजरते हुए देखा। भालू संरक्षण केंद्र के दौरे में अभिनेत्री को कुछ निवासी भालुओं की कहानियों के माध्यम से क्रूर ''''''''डांसिंग'''''''' भालू प्रथा के बारे में पता चला।