फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   active the jaharkhura due to holi

होली पर्व समीप आते ही जहरखुरान हो गए सक्रिय

Sun, 14 Mar 2021 07:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
active the jaharkhura due to holi
होली पर्व समीप आते ही जहरखुरान भी सक्रिय हो गए हैं। दो अलग-अलग बसों में जहरखुरानों ने दो युवकों को अपना शिकार बनाया और उनके पास से 1.07 लाख रुपये उड़ा दिए। वहीं एक युवक के हाथ से दो सोने की अंगूठी भी उतार ली। दोनों युवकों को बस परिचालकों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों ही मामलों में तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र (20) पुत्र सत्यवीर निवासी बीनपुर कलां अमांपुर दिल्ली के शीलमपुर में कपड़े की दुकान करता है। वह दिल्ली से शनिवार की शाम कासगंज आने के लिए बस में सवार हुआ। रास्ते में उसे जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। जब बस कासगंज पहुंची तो वह नहीं उतरा। बस परिचालक ने उसकी बेहोशी की स्थिति को देखकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर उसके चाचा प्रमोद निवासी आवास विकास कालोनी पहुंच गए। जब उसे होश आया तो उसने बताया कि उसके पास से एक लाख रुपये व दो अंगूठी जहरखुरान उड़ा ले गए हैं। उसके पास मात्र 110 रुपये व एक अंगूठी की शेष रह गई।
विज्ञापन

जहरखुरानों का दूसरा शिकार अरविंद (22) पुत्र मेवाराम निवासी कमपुर सोरों हुआ। वह दिल्ली में स्पीकर बनाने का काम करता है। वह दिल्ली से कासगंज आ रही बस में सवार हुआ। उसे रास्ते में खुर्जा के पास एक अज्ञात ने चाय पिला दी। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। उसके पास से 7000 रुपये जहरखुरान ले गए। उसे बस परिचालक ने अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह होश आने के बाद परिजन उसे लेकर अपने साथ ग्राम कमपुर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed