{"_id":"6ab43ddfeff1ded9af0ef97f","slug":"action-will-be-taken-if-garbage-is-dumped-again-after-the-cleanup-agra-news-c-25-1-agr1070-1166745-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सफाई के बाद दोबारा कचरा डाला तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सफाई के बाद दोबारा कचरा डाला तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
आगरा। विशेष सफाई अभियान में नगर निगम ने जिन जगहों पर सफाई कराकर सुंदरीकरण कराया है, वहां अगर दोबारा कचरा डाला तो कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्थानों पर दिन-रात कर्मचारियों की तैनाती कर निगरानी रखी जाएगी। इन जगहों पर कचरा डालने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम के चारों जोन में पांच प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। छत्ता जोन में बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान, ताजगंज जोन में नगला तेज चंद मैदान, हरीपर्वत जोन में करकुंज चौराहा और जज कंपाउंड तथा लोहामंडी जोन में कोठी मीना बाजार मैदान में विशेष सफाई कराई गई। अभियान के दौरान मैदानों और आसपास के क्षेत्रों से जमा कचरे को हटाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। जमा किए गए कचरे को एकत्रित कर कुबेरपुर लैंडफिल साइट भेजा गया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि जिन स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है, वहां दोबारा कूड़ा न जमा हो, इसके लिए कर्मचारियों की नियमित निगरानी रखी जाएगी। निगम के जेडएसओ, एसएफआई और अन्य नोडल अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि खुले में कूड़ा न फेंकें। लोगों से कहा गया कि कूड़ा निर्धारित कूड़ेदान में डालें अथवा कूड़ा लेने के लिए आने वाली गाड़ी को ही दें।