{"_id":"66fae4863d144a3cf205a4e2","slug":"action-will-be-taken-against-42-private-deled-colleges-of-the-district-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-124845-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले के 42 निजी डीएलएड कॉलेजों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले के 42 निजी डीएलएड कॉलेजों पर होगी कार्रवाई
Mon, 30 Sep 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के निजी डीएलएड कॉलेजों में फर्जी तरीके से अभ्यर्थियों के प्रवेश का मामला सामने आने के बाद प्राचार्य डायट ने कार्रवाई कराने का निर्णय लिया है। प्राचार्य ने जिले के 42 निजी डीएलएड कॉलेजों पर कार्रवाई के लिए परीक्षा नियामक और शासन को पत्र लिखा है। इन कॉलेजों में 137 अभ्यर्थियों को बिना अर्हता पूरी किए ही प्रवेश दिया गया था।
प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले के 42 निजी डीएलएड कॉलेजों में 137 अभ्यर्थियों को बिना अर्हता जांच किए ही प्रवेश दे दिया गया। जब संबंधित अभ्यर्थियों की जांच कराई गई तो 137 अभ्यर्थी के स्नातक के अंकपत्र में गड़बड़ी पाई गई। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों ने जो अंक दर्ज किए थे उनमें भिन्नता पाई गई। इसके आधार पर इन सभी को परीक्षा से बाहर कर दिया गया है। वहीं संबंधित कॉलेजों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्णय लिया है।
प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा ने बताया कि संबंधित कॉलेजों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सचिव परीक्षा नियामक और उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भेजा जा रहा है। यह इसलिए जरूरी है कि भविष्य में प्रवेश के समय काॅलेज संचालक मनमानी न कर सकें।
विज्ञापन
कॉलेज संचालकों को पत्र जारी कर दी गई थी चेतावनी
प्राचार्य ने बताया कि सभी निजी कॉलेज संचालकों को प्रवेश के समय चेतावनी दी गई थी कि किसी भी ऐसे अभ्यर्थी को प्रवेश न दिया जाए जिसका स्नातक का अभी तक परिणाम जारी न हुआ हो या फिर जो प्रवेश की अर्हता को पूरा न कर रहा हो। लेकिन इसके बाद भी निजी कॉलेजों ने मनमानी कर प्रवेश दे दिया।