फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   action

डूब क्षेत्र में निर्माण पर दिए गए 43 अंतिम नोटिस

Tue, 15 Sep 2020 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
action
15एमएनपी-30-ईसन नदी के डूब क्षेत्र में बने मकान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डूब क्षेत्र में बने 43 मकानों के मालिकों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। पूर्व में तीन बार दिए गए नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर अब अंतिम नोटिस दिया गया है। इसमें एक महीने बाद निर्माण हटाने के साथ ही निर्माण हटाने में आने वाला खर्चा वसूलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डूब क्षेत्र में मकान और दुकान बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रशासन की अनदेखी के चलते डूब क्षेत्र में एक सैकड़ा से अधिक स्थायी और अस्थायी निर्माण किए गए हैं। ईशन नदी किनारे के डूब क्षेत्र में बनाए गए मकान बाढ़ आने पर प्रशासन के लिए मुसीबत बन सकते हैं। ऐसे निर्माणों को एक साल पहले प्रशासन ने चिन्हित कराने के बाद तीन बार नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन

नोटिस में निर्माण करने वालों से निर्माण के संबंध में जवाब मंागा गया था। जवाब नहीं मिलने पर एक बार फिर उनको अंतिम नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में कहा गया है एक महीने में निर्माण खुद हटा लें। एक महीने में निर्माण नहीं हटाने पर प्रशासन निर्माण हटाएगा। निर्माण हटाने में आने वाला खर्चा मकान मालिक से ही वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशन नदी किनारे हुए निर्माण
ईशन नदी किनारे का इलाका डूब क्षेत्र माना जाता है। मानसून की तेज बारिश में इस इलाके में जलभराव हो जाता है। डूब क्षेत्र में निर्माण प्रतिबंधित होने के बावजूद भी ईशन नदी किनारे के डूब क्षेत्र में लोगों ने प्रशासन की अदनदेखी के चलते बीते सालों में तेजी से मकान बना लिए हैं।

डूब क्षेत्र में निर्माण करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। नगर क्षेत्र में डूब क्षेत्र में जो निर्माण किए गए हैं। उनको अंतिम नोटिस दिए गए हैं। निर्माण नहीं हटाने पर डीएम की अनुमति के बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। पीके दीक्षित, जेई विनियमित क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed