फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ACM IV surprise inspection of the control room copying was seen in the CCTV footage

UP Board Exam: एसीएम चतुर्थ ने नियंत्रण कक्ष का किया औचक निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज में दिखी नकल

Sat, 25 Feb 2023 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 10:03 AM IST
सार

औचक निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे जांचे तो एक केंद्र पर स्थित संदिग्ध मिली और नकल प्रतीत हो रही थी। पूछने पर इसका नाम कर्मचारियों ने जनक सिंह इंटर कॉलेज बताया।

विज्ञापन
ACM IV surprise inspection of the control room copying was seen in the CCTV footage
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एसीएम चतुर्थ ने राजकीय इंटर कॉलेज में बने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। यहां सीसीटीवी कैमरे में जनक सिंह इंटर कॉलेज सैयद नदौता में अंग्रेजी के पेपर में नकल पकड़ी है। इस पर कार्रवाई करने के उन्होंने डीआईओएस को लिखा है।
विज्ञापन


एसीएम चतुर्थ ऋषि राव ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के औचक निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे जांचे तो एक केंद्र पर स्थित संदिग्ध मिली और नकल प्रतीत हो रही थी। पूछने पर इसका नाम कर्मचारियों ने जनक सिंह इंटर कॉलेज बताया। इसके अलावा दो-तीन केंद्रों पर भी परीक्षा कक्ष में हलचल दिख रही थी। इस पर डीआईओएस को इन पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। डीआईओएस एसीएम चतुर्थ के निरीक्षण में जनक सिंह इंटर कॉलेज में नकल होना बताया है, इसके अलावा कक्षों में हरकत वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

एसीएम को भ्रामक जानकारी देकर लौटाया

एसीएम चतुर्थ करीब ढाई बजे जीआईसी पहुंचे, यहां उन्होंने नियंत्रण कक्ष के बारे में पूछा तो यहां के कर्मचारी ने इनको डीआईओएस कार्यालय भेज दिया। यहां आए तो संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से एक कर्मचारी इनको लेकर जीआईसी पहुंचा। विभागीय सूत्रों ने बताया कि एसीएम के डीआईओएस कार्यालय आने के बाद एक कर्मचारी ने नियंत्रण कक्ष में फोन कर एसीएम आने से पहले व्यवस्थाएं ठीक करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed