{"_id":"6a42df0d1b23f4182303937d","slug":"achievers-defeated-challengers-series-tied-at-1-1-agra-news-c-365-1-sagr1045-108632-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अचीवर्स ने चैलेंजर्स को हराया, शृंखला 1-1 से बराबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अचीवर्स ने चैलेंजर्स को हराया, शृंखला 1-1 से बराबर
Tue, 30 Jun 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
पुरस्कृत करते अतिथि
आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट अकादमी में आयोजित अंडर-14 खिलाड़ियों की तीन मैचों की शृंखला का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कांटे की टक्कर में आरबीएस अचीवर्स ने आरबीएस चैलेंजर्स को मात्र 4 रन से शिकस्त देकर शृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली। अब शृंखला का आखिरी मैच निर्णायक होगा।
निर्धारित 30 ओवरों के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरबीएस अचीवर्स की टीम ने 27.3 ओवर में 165 रन बनाए। टीम की ओर से विशाल ने सर्वाधिक 29, अध्ययन ने 23 और देवांश ने 20 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में आरबीएस चैलेंजर्स के अरिहान ने 6, क्रिशिव ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस चैलेंजर्स की टीम मजबूत शुरुआत के बावजूद 26.3 ओवरों में 161 रनों पर ढेर हो गई। इसमें अनिरुद्ध ने 25 और शिवांश ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में अचीवर्स के आर्यन ने 5, प्रभव ने 4 विकेट लिए। शानदार गेंदबाजी के लिए आर्यन को मुख्य अतिथि व पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
इस दौरान आयोजन सचिव विवेक यादव, अतुल सोलंकी, पूर्व क्रिकेटर राव हरेंद्र सिंह, नागेश पंडित, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, फैसल रईस, हेमंत चाहर, अमित चौहान और कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।