{"_id":"6405958a16b29f7c0c0d1663","slug":"accused-who-demanded-50-thousand-from-the-family-members-of-missing-teenager-was-caught-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"'क्राइम पेट्रोल' से वसूली का आइडिया: गुमशुदगी का पंपलेट देख लगाया फोन, बेटा चाहिए तो 50 हजार का कर लें इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'क्राइम पेट्रोल' से वसूली का आइडिया: गुमशुदगी का पंपलेट देख लगाया फोन, बेटा चाहिए तो 50 हजार का कर लें इंतजाम
Mon, 06 Mar 2023 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:56 PM IST
सार
आरोपी युवक ने क्राइम पेट्रोल व सीआईडी सीरियल देखकर वसूली का आइडिया लिया, जिसके बाद बस अड्डे पर लगे गुमशुदगी के पंपलेट को देख किशोर के घरवालों को फोन लगा दिया।
विज्ञापन
DEMO PIC
विस्तार
मथुरा में गुमशुदा किशोर के परिवार से 50 हजार रुपये मांगने वाले को हाईवे पुलिस ने धौलीप्याऊ मार्ग से पकड़ लिया। क्राइम पेट्रोल और सीआईडी सीरियल देखने के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से युवक ने रुपये मांगे थे। इसके कब्जे से एक मोबाइल और दो सिम बरामद किए हैं।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल, निरीक्षक अपराध दिनेश कुमार और एसओजी प्रभारी राकेश यादव ने युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया रोहित कुमार पुत्र हरिमोहन जाटव निवासी मोहल्ला सराय भोजराज, अतरौली (अलीगढ़) है। एसपी सिटी ने बताया कि 25 फरवरी को लोकेश (17) घर से निकल गया था। मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर के पिता हरीशचंद ने एक मार्च को थाना हाईवे में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके लिए हाईवे पुलिस और एसओजी की टीम को तलाश के लिए लगाया गया था। हालांकि किशोर का सुराग नहीं लग सका।
तीन मार्च को आरोपी युवक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली देखने के लिए आया था। यहां पर नए बस अड्डे पर गुमशुदगी का पंपलेट लगा देखा। उसकी फोटो खींचने के बाद परिवार को व्हाट्सएप कॉलिंग करके 50 रुपये की मांग की। न देने पर लोकेश को भूल जाने की धमकी तक दे डाली। परिजन ने थाना हाईवे में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस टीमें तलाश में जुटीं और आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हैवान बना दूल्हा: शादी के बाद हनीमून के लिए गए शिमला, दुल्हन से की ऐसी डिमांड, मना करने पर किया खौफनाक हाल