फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused wants to buy land to open petrol pump if not sold then kidnaps son case registered

Etah: पेट्रोल पंप खोलने के लिए जमीन खरीदना चाहते हैं आरोपी, नहीं बेची तो कर लिया बेटे का अपहरण, केस दर्ज

Fri, 01 Sep 2023 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Sep 2023 09:06 AM IST
सार

ज़मीन बेचने के लिए परिवार राजी नहीं हुआ तो बेटे का अपहरण कर लिया गया। पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 
 

विज्ञापन
Accused wants to buy land to open petrol pump if not sold then kidnaps son case registered
थाना मलावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना मलावन में अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप है कि पेट्रोल पंप लगवाने के लिए जमीन बिक्री करने का दबाव बनाया। जब ऐसा नहीं किया तो बेटे का अपहरण कर लिया। बाद में धमकी दी कि कार्रवाई की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

विज्ञापन

ये है मामला 

गांव लालडुंडवारा निवासी नीरज कुमार ने गांव के ही नंदकिशोर, इसके पुत्र निशांत कुमार, राजू कुमार निवासी नारई थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि उसको गांव लालडुंडवारा में ससुर रामौतार की करीब 13 बीघा जमीन मिली है। जो करतला रोड पर है। इस जमीन पर नंदकिशोर पेट्रोल पंप लगाना चाहता था। इस वजह से जमीन बिक्री करने का दबाव बनाया। जब मैंने जमीन बिक्री नहीं की तो पुत्र मोहित का 8 जून 2022 को अपहरण कर लिया गया। बेटे के वियोग में पत्नी रूमा देवी मानसिक तनाव में रहने लगी और अर्द्धविक्षिप्त हो गई। इस पूरे प्रकरण की जानकारी वारदात वाले दिन ही थाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी वजह से आज तक बेटा नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीसीएस-जे: एटा की एक बेटी और बेटे ने लिखी कामयाबी की इबारत, बेहद प्रेरक हैं सक्सेज स्टोरी; जानें इनके बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन

दी गांव छोड़ने की धमकी

आरोप है कि बेटा को गांव नारई में छिपाकर रखा गया है, राजू की ओर से धमकी दी गई कि गांव छोड़कर भाग जाओ और कार्रवाई मत करना अन्यथा तेरा लड़का जिंदा नहीं बचेगा। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप झूठे लगाए जा रहे हैं। आरोपियों से जल्द पूछताछ की जाएगी।


ये भी पढ़ें - दोस्त बने हैवान: शराब पिलाने के बाद किया कुछ ऐसा..., युवक नहीं मिला पा रहा खुद से नजरें; वीडियो कर दिया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed