फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused threaned to father, pfoto found near dead body

पिता को दी थी देख लेने की धमकी, शव के पास मिला था आरोपी का फोटो

Thu, 24 Feb 2022 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
accused threaned to father, pfoto found near dead body
24एमएनपी-10-करहल के गढिया खजुरारा में बालक की हत्या के बाद पोस्टमार्टम पर परिजनों से जानकारी लेती प? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया खजुरारा का रहने वाला छह साल का मासूम शहनवाज अपने पिता के झगड़े की भेंट चढ़ गया। पिता के अनुसार आरोपी ने दो दिन पूर्व हुए झगड़े के बाद उसे देख लेने की धमकी दी थी। मौके पर पुलिस को आरोपी का एक फोटो भी मिला, जिसके बाद से ही पुलिस हत्यारोपी की तलाश व खुलासे को लेकर संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गढ़िया खजुरारा का रहने वाले असमुद्दीन का गांव के ही अभिषेक से 22 फरवरी को मजदूरी के रुपये को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद अभिषेक ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस जब मौके पर जांच करने पहुंची तो देखा कि शव के पास आरोपी अभिषेक का एक फोटो भी पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के साथ ही हत्याकांड की सही वजह का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

खेत में ही की गई शहनवाज की हत्या
पुलिस ने मौका मुआयना किया तो सरसों के खेत में बीचोंबीच एक हिस्से की फसल बिछी हुई मिली। बालक का चेहरा जमीन की ओर था, वहीं मौके पर संघर्ष के निशान भी नजर आ रहे थे। लग रहा था कि हत्या खेत में ही की गई है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। वहीं डॉग स्क्वाएड की टीम ने भी सुरागकशी की। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी बातचीत कर जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को भ्रमित तो नहीं कर रहा कोई
मृतक शहनवाज के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश भी की जा रही है, लेकिन इन सब के बीच घटनास्थल पर आरोपी अभिषेक का फोटो मिलना, इस घटना पर संदेह भी उत्पन्न कर रहा है। हत्या करने वाला शख्स इतना बड़ा सबूत आखिर मौके पर कैसे छोड़ सकता है। कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी के द्वारा पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए घटनास्थल पर आरोपी का फोटो डाला गया हो। बहरहाल पुलिस का अभी आरोपी की तलाश में जुटी है, उसके पकड़े जाने के बाद हत्याकांड की सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed