फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of theft abducts teenage girl; Bajrang Dal activists surround police station.

Agra News: किशोरी को ले गया चोरी का आरोपी, बजरंगियों ने घेरा थाना

Wed, 29 Jul 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft abducts teenage girl; Bajrang Dal activists surround police station.
आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र से दूसरे समुदाय का युवक 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। 24 घंटे के बाद भी बेटी की बरामदगी न होने से मां की हालत बिगड़ गई। इस पर मंगलवार रात परिजन के साथ ही बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। हालांकि पुलिस के समझाने पर 1 घंटे बाद मान गए। डीसीपी सिटी का कहना है कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 27 जुलाई की शाम 4 बजे घर से ट्यूशन पढ़ने गई थी। इसके बाद घर नहीं आई। पिता ने बताया कि बेटी की तलाश की। पता चला कि वह ट्यूशन गई थी। बैग रखने के बाद चली गई। जाने से पहले शिक्षिका को बताया था कि नन्नू उर्फ आमिर को रुपये देकर आ रही है। वो उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। इस पर प्राथमिकी दर्ज की गई। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने बेटी की बरामदगी के लिए ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को किशोरी की मां की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने बेटी के बरामद होने के बारे में बताया। पिता ने फोन पर बात कराने के लिए मगर पुलिस ने बात नहीं कराई। कह दिया कि मोबाइल नहीं लग रहा। मामले की जानकारी पर रात तकरीबन 9 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने थाने का घेराव कर लिया। वहीं धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए किशोरी की बरामदगी की मांग की। थाना प्रभारी ने उन्हें बताया कि जल्द ही किशोरी को परिजन से मिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल करन गर्ग ने बताया कि थाना प्रभारी के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। उन्होंने बुधवार सुबह 6 बजे तक किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया है। अगर ऐसा नहीं होता है तो सुबह 10 बजे फिर थाने का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में सुनील पाराशर, दिग्विजय नाथ तिवारी, राहुल जोशी सहित अन्य शामिल रहे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है। आरोपी नन्नू ने हाल ही में अखिलेश टावर में दो दुकानों में चोरी भी की थी। उसके तीन साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। नन्नू भाग गया था। उसको भी पकड़ लिया गया है। वह किशोरी के साथ दिल्ली में मिला है। किशोरी को पुलिस विधिक कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed