{"_id":"64bac247a565e122260e190b","slug":"accused-of-robbing-teacher-of-two-lakhs-arrested-in-encounter-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-2128-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिक्षक से दो लाख की लूट करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिक्षक से दो लाख की लूट करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Fri, 21 Jul 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र में लगभग दो माह पूर्व भगवंतपुर पुल के समीप शिक्षक से तमंचा के बल पर दो लाख रुपये की लूट की गई। मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी मौके से भाग गए। जिन पर भी 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
ढोलना गढ़ी मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात्रि गांव तबालपुर के समीप पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बुलेट आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उस पर पीछे सवार साथी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी बृजेश निवासी मलसई को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, 25 हजार रुपये, बाइक बरामद की गई। जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जबकि तीन साथी अनमोल निवासी 16बीघा, संदीप नगला डाड़ा एवं अंकित निवासी बढ़ारी खुर्द मौके से भाग गए। उन पर 5-5 हजार का इनाम पूर्व से ही घोषित है।
थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षक से दो माह पूर्व तमंचा के बल पर लूट की गई थी। मामले में फरार चल रहे आरोपी बृजेश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। भागे हुए आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।