फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of raping teenager in hotel arrested

होटल में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2022 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping teenager in hotel arrested
आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र की किशोरी के साथ जलेसर रोड स्थित एक होटल में दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसओ खंदौली आनंद वीर सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि मोहल्ले में रहने वाला बंटू छह जून को बेटी को बहाने से अपने साथ ले गया। जलेसर रोड स्थित होटल में ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। दो दिन तक बेटी सहमी हुई रही। इसके बाद घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को थाना में पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया गया।
विज्ञापन

सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि खंदौली की किशोरी के साथ जलेसर रोड स्थित ब्रदर्स कैफे एंड रेस्टोरेंट में घटना हुई थी। होटल जिस भवन में बना है, उसकी पहली मंजिल पर एक घर भी है। दूसरी मंजिल पर होटल है। पुलिस ने छापा मारा तो दो कमरों में युवक और युवती मिले। इनकी रजिस्टर में एंट्री नहीं थी। होटल का जीएसटी नंबर नहीं था। होटल के खिलाफ प्रशासन को रिपोर्ट दी जाएगी। होटल में कमरों की तलाशी में एक युवक और एक युवती मिले थे, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह बालिग हैं। मथुरा से आए हैं। युवती ने अपनी मर्जी से आना बताया। इस मामले में मथुरा पुलिस को जानकारी दी गई। युवती के अपहरण का मुकदमा थाना कोतवाली में दर्ज था। इस पर वहां की पुलिस पहुंच गई। दोनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed