फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of raping and murdering girl arrested, interrogated

बालिका से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ

Sat, 04 Dec 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping and murdering girl arrested, interrogated
आगरा। मलपुरा के एक गांव में पांच साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या रिश्ते के मामा संजय ने की थी। पुलिस ने शुक्रवार रात को आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मौत का कारण मुंह दबाने से आया है।
विज्ञापन

पांच साल की बालिका को बुधवार रात को शादी समारोह से अगवा किया गया था। 200 मीटर की दूरी पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस जब खेत में पहुंची तो बालिका का हेयर बेंड पड़ा मिला। इसके बाद सैंडल पड़ी थीं। कुछ दूरी पर ही सरसों के बीच छिपाया गया शव भी मिल गया था। शव के पास ही एक सफेद रंग का गमछा भी पड़ा था। पुलिस की पूछताछ में यह गमछा फरह क्षेत्र के रहने वाले संजय का निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि संजय बालिका का रिश्ते का मामा था। उसके खिलाफ शक के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीम दबिश दे रही थीं। दो आगरा, दो वृंदावन और एक टीम फरह गई थी। शुक्रवार रात को संजय को पकड़ लिया गया। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि आरोपी रिश्ते के मामा संजय को पकड़ लिया गया। उसने घटना करना कबूल कर लिया है। वहीं बालिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मुंह दबाने से आया है। उसके नाजुक अंग पर भी चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में संजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया गया है कि वह शादी में रात में बच्ची के पास बैठा हुआ था। बच्ची डीजे पर डांस कर ही थी। वह बहाने से उसे खेतों की तरफ ले गया। बच्ची के चीखने पर मुंह पकड़ लिया। इसके बाद गलत हरकत की। उसके शोर मचाने पर मुंह दबाकर हत्या कर दी। उसका गमछा छूट गया था। आरोपी दो बच्चों का पिता है। उसकी शादी को भी तीन से चार साल हो चुके हैं। दो साल पहले भी वो परिवार की शादी में आया था। तब एक बच्ची से गलत हरकत की थी। तब लोगों ने उसकी पिटाई की थी। मगर, पुलिस से शिकायत नहीं की थी। उसे शादी से भगा दिया था। इस पर उसने दोबारा हरकत कर दी।

पुलिस को आरोपी दौड़ा रहा था। मगर, 24 घंटे में पकड़ लिया गया। वह मथुरा और वृंदावन में भाग रहा था। इस पर तीन टीमों को वहां लगाया गया था। वह मोबाइल ऑन करने के बाद बंद कर लेता था। अपने रिश्तेदारों से पुलिस की गतिविधि के बारे में पूछता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed