फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of raping a woman arrested, sent to jail

Agra News: महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 14 Apr 2023 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a woman arrested, sent to jail
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किए जाने के मामले में नामजद होकर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है। सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ उसके घर में घुसकर मनबढ़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित महिला के अनुसार आरोपी ने उसे डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हालांकि बचाव के लिए उसने चीख-पुकार मचाई। इस पर आरोपी उसे धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने थाने में दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें गांव निवासी विमल को पीड़िता ने नामजद किया है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराई। इसके बाद उसका कोर्ट के सामने बयान दर्ज कराई।
विज्ञापन

घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव के पास से ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म की घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed