फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused Of Molestation Death After Taken Hostage And Beaten By Family Crime News

एटा: छेड़छाड़ के आरोपी की बंधक बनाकर पिटाई, मौत, पंचायत ने सुनाई थी 70 हजार रुपये और पांच जूते मारने की सजा

Tue, 05 Oct 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 Oct 2021 12:05 AM IST
सार

इस घटना में थाना प्रभारी जैथरा सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा थाने में दर्ज किया गया था। उसको बंधक बनाकर पिटाई और पंचायत की जानकारी नहीं दी गई थी। अब तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Accused Of Molestation Death After Taken Hostage And Beaten By Family Crime News
demo pic

विस्तार

एटा में छेड़छाड़ के आरोपी किशोर को करीब 15 दिन पहले मकान में बंधक बनाकर पीटा गया। पंचायत में 70 हजार रुपये और पांच जूते मारने की सजा भी सुनाई गई। मारपीट से किशोर को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। आगरा में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।

विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव निवासी के नाबालिग पुत्र की रविवार शाम आगरा में मौत हुई है। मृतक के चाचा का आरोप है कि 19 सितंबर को गांव के ही लोगों ने एक किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर धोखे से भतीजे को अपने घर बुला लिया। इसके बाद कमरे में बंधक बनाकर बुरी तरह से पिटाई की। जानकारी मिलने पर किसी तरह से बचाकर लाए। पिटाई से शरीर में अंदरूनी चोटें आई और तभी से शौच के रास्ते से खून आने लगा। स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पर पांच दिनों तक इलाज कराया। आराम नहीं मिला तो निजी चिकित्सकों से उपचार कराते रहे। रविवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर एटा जिला अस्पताल लाए, यहां से आगरा भेज दिया गया। आगरा में इलाज के दौरान शाम करीब चार बजे मौत हो गई। आरोप है कि पिटाई की वारदात के बाद उसी दिन गांव में पंचायत बुलाकर दो लाख रुपये की मांग की गई। बाद में पंचायत ने 70 हजार रुपये और पांच जूते मारे जाने की सजा सुनाकर दंडित किया। 
विज्ञापन

घटना में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस घटना में थाना प्रभारी जैथरा सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा थाने में दर्ज किया गया था। उसको बंधक बनाकर पिटाई और पंचायत की जानकारी नहीं दी गई थी। अब तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद: बुखार के मरीजों का डिवाइडर पर लिटाकर इलाज, वीडियो वायरल होने पर मची खलबली, नर्सिंग होम सीज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed