फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of kidnapping six-month-old child caught on CCTV camera in Agra

Agra: स्कूटी सवार युवक-युवती ने अगवा किया छह माह का बच्चा, सीसीटीवी फुटेज में दिखे, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 15 Jun 2022 01:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Jun 2022 01:00 PM IST
सार

आगरा में मासूम बच्चे को अगवा करने वालों युवक और युवती सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। हालांकि दोनों के चेहरे नहीं दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Accused of kidnapping six-month-old child caught on CCTV camera in Agra
सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शास्त्रीपुरम से छह जून को अगवा किए गए अबोध बालक का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस को आरोपी युवक और युवती के एक्टिवा पर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज जरूर मिले हैं। वह मांगरौल गूजर तक जाने के हैं। इसके बाद आरोपी कहां गए? यह पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी मजदूर फत्तेलाल शास्त्रीपुरम में झोपड़ी डालकर रहते हैं। वह एक निर्माणाधीन इमारत में कार्य कर रहे हैं। फत्तेलाल का आठ वर्षीय बेटा रितेश और छह महीने का बेटा आरव छह जून को साइट के पास बैठे हुए थे। तभी एक्टिवा पर सवार एक युवक और युवती आए। युवती ने पहले दोनों भाइयों को टाफी दिलाने की बात कही। बहाने से आरव को गोद में ले लिया। इसके बाद स्कूटी पर बैठकर दोनों चले गए।

विज्ञापन

फुटेज में नहीं दिख रहे आरोपियों के चेहरे  

रितेश ने अपने माता-पिता को बताया। इसके बाद तलाश की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। पुलिस ने अब आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। हालांकि फुटेज में युवक और युवती के चेहरे साफ नहीं हैं। वह पीछे से नजर आ रहे हैं। स्कूटी का नंबर भी नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि पुलिस टीम को लगाया गया है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। अबोध की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed