फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of indecency at religious place arrested

Agra News: सपा के राष्ट्रीय सचिव बोले, करहल विधानसभा का उपचुनाव सपा ही जीतेगी

Mon, 30 Sep 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Accused of indecency at religious place arrested
बरनाहल के सपा के लोधी महा सम्मेलन में मौजूद हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी।
मैनपुरी। बरनाहल क्षेत्र के गांव निबहरा में समाजवादी पार्टी का लोधी राजपूत महा सम्मेलन हुआ। सपा के राष्ट्रीय सचिव/ हमीरपुर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि करहल विधानसभा का उपचुनाव सपा ही जीतेगी। भाजपा के लोग झूठे दावे करेंगे। प्रशासन की मदद से एक बार फिर धमकाएंगे। सपा कार्यकर्ता धमकी में आने वाले नहीं हैं। सपा कार्यकर्ता एक एक वोट के लिए जी जान लगा देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमीरपुर में सपा कार्यकर्ताओं को डराया और धमकाया गया। सपा को हराने की पूरी कोशिश की गई। लेकिन सपा कार्यकर्ता नहीं डरे। कार्यकर्ताओं की मेहनत और निडरता से लोकसभा चुनाव में हमीरपुर से सपा को जीत मिली। भाजपा 400 पार का नारा दे रही थी। अगर यह लोग 400 सीटें जीत जाते तो यह लोग संविधान को बदल देते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए फार्मूला ने इनको 400 तो दूर 300 तक का आंकड़ा भी नहीं छूने दिया। यही बजह है कि भाजपा के लोग संविधान नहीं बदल पाए। भाजपा के लोग संविधान बदलने की पूरी फिराक में है। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता पीछे थे जबकि प्रशासन के लोग आगे जाकर चुनाव लड़ रहे थे। सपा के कार्यकर्ताओं को डराया और धमकाया गया था। राष्ट्रीय सचिव राकेश सिंह राजपूत, गोपालदास लोधी, आलोक शाक्य, विधूना विधायक रेखा वर्मा, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, शिवशंकर लोधी, रतनलाल लोधी, बलवीर लोधी, रामनारायण बाथम, खुमान सिंह वर्मा, अन्नपूर्णा लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed