फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of indecency at religious place arrested

Agra News: धर्मस्थल पर अभद्रता करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Sep 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Accused of indecency at religious place arrested
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र स्थित एक मंदिर में शिवलिंग के साथ अभद्रता करने के मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की हरकत से समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। वहीं आक्रोश व्याप्त था। स्थानीय पुलिस ने वीडियो से पहचान के बाद गिरफ्तारी की गई है। चालान करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति जो कि नशे में धुत नजर आ रहा था। वह एलाऊ क्षेत्र स्थित एक मंदिर में शिवलिंग के साथ अभद्रता कर रहा था। उक्त वीडियो के वायरल होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। वीडियो देखने वाले लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था।
विज्ञापन

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनोद कुमार की ओर से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। सोमवार को पुलिस ने गांव मंछना निवासी खुन्नू को वीडियो से पहचान करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। खुन्नू ही वीडियो में शिवलिंग के साथ अभद्रता करता नजर आ रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी होने के बाद कई ग्रामीण थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी का चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed