फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of fraud worth lakhs arrested

Agra News: लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Aug 2024 03:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud worth lakhs arrested
कासगंज। फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने ऋण की किस्त जमा कराने वाले व्यक्तियों की किस्त कंपनी के खाते में जमा नहीं की। इस तरह उसने कंपनी के ग्राहकों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार भी कर ली है।फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर व वादी मनोज कुमार ने आरोपी शाखा प्रबंधक पंकज निवासी सेऊपुर थाना पाली मुकीमपुर अलीगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने कासगंज स्थित कंपनी का शाखा प्रबंधक रहते हुए कंपनी में जमा होने वाली ऋण की किस्त कंपनी में जमा नहीं की। इस धनराशि को वह अपने पास ही रखता रहा। इस तरह उसने ग्राहकों के लगभग 6.70 लाख रुपये अपने पास रखते हुए कंपनी को धोखा दिया। जब कंपनी को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो कंपनी ने आरोपी से तकादा किया। इस पर आरोपी ने वादी सहित कंपनी के अन्य अधिकारियों को धमकी दी कि यदि उस पर दबाव बनाया गया तो वह आत्महत्या करके सभी को फंसा देगा। इस पर मनोज ने एसपी को पत्र लिखकर शिकायत की। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद कोतवाली निरीक्षक लोकेश भाटी ने आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed