फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of burying a teenager in the ground

Agra News: किशोर को जमीन में गाड़ने का आरोप

Mon, 07 Oct 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Accused of burying a teenager in the ground
सहावर। थाना क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर में जमीन के विवाद में एक किशोर को जमीन में गाड़ दिया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गांव सादिकपुर निवासी गिरीश पुत्र बदन सिंह का ने बताया कि गांव का रंजेश, मुकेश के साथ जमीन का विवाद था। गिरीश का आरोप है कि रविवार को उसके पुत्र आकाश (12) गांव में आरोपियों ने उसे जमीन में गाड़ दिया। गांव की महिला ने आकाश को जमीन में दबा देख उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनो ने ग्रामीणों की मदद से उसे जमीन से बाहर निकाला। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही दूसरे पक्ष के रंजेश, मुकेश, ने बताया की गिरीश ने उनकी डेढ़ बीघा जमीन पर कब्जा करके सत्यवीर पुत्र किशन लाल को स्टांप पर बेच दी। जिसका हमने विरोध भी किया था। इसी के चलते गिरीश ने अपने पुत्र का बहाना कर दोनों को झूठे आरोप में फसाने का आरोप लगाया । पुलिस दोनों पक्षों की प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि दोनों पक्षों का जमीन बेचने को लेकर विवाद था। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed