{"_id":"657ea19e38cbc104c9047523","slug":"accused-made-girl-run-and-beat-her-in-middle-of-road-after-she-asked-for-money-for-cheese-in-agra-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पनीर के पैसे मांगने पर आरोपियों ने युवती को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गले की चेन लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पनीर के पैसे मांगने पर आरोपियों ने युवती को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गले की चेन लूट ले गए
Sun, 17 Dec 2023 01:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 17 Dec 2023 01:19 PM IST
सार
आगरा में पनीर के पैसे मांगने पर आरोपियों ने युवती को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यही नहीं दुकान में रखे पैसे और उसके गले की चेन लूट ले गए।
विज्ञापन
crime news woman
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को दबंगों ने पनीर के पैसे मांगने पर युवती को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपियों ने पीड़िता के गले की चेन और दुकान में रखे पैसे भी लूट लिए। किसी ने इसकी वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। पीड़िता ने दो किलो पनीर खरीदने पर आरोपियों से पैसे मांगे थे। इस बात पर उनका पारा चढ़ गया और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के फाउंड्री नगर की बताई जा रही है। ट्रांस यमुना इलाके में भी पनीर के रुपये मांगने पर महिला दुकानदार को पीट दिया। इसका भी वीडियो वायरल हुआ। फाउंड्री नगर के गणेश नगर निवासी प्रीती डेयरी चलाती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे पड़ोस में रहने वाला रोहित यादव नाम का एक युवक डेयरी पर आया। उसने दो किलो पनीर लिया। रुपये दिए बिना ही जाने लगा।
विज्ञापन
प्रीती ने उससे रुपयों की मांग की तो उसने देने से मना कर दिया। विरोध करने पर रोहित व उसके परिजन ने प्रीती को सड़क पर पीटा। आरोप है कि चेन और काउंटर में रखे करीब दो हजार रुपये भी लूटकर ले गए। ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी। मगर जांच के बाद प्रीती की तरफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन