फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused inspector not arrested in krishna murari suicide case in agra

आगरा: कृष्ण मुरारी की आत्महत्या के मामले नहीं हुई आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी, महापंचायत में कलक्ट्रेट घेराव का एलान

Sun, 14 Nov 2021 09:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Nov 2021 09:44 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि कृष्ण मुरारी सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। दौड़ में पास हो गया था। मगर, उम्र कम थी। इस कारण भर्ती नहीं हो पाया।

विज्ञापन
accused inspector not arrested in krishna murari suicide case in agra
भूख हड़ताल पर बैठे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदरा के गांव मांगरौल गूजर के कृष्ण मुरारी की आत्महत्या के मामले में आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। छह दिन से भूख हड़ताल पर बैठे पिता देवेंद्र परमार का हाल जानने कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया। ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार को गांव में महापंचायत की गई। इसमें सोमवार सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट के घेराव का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


मांगरौल गूजर निवासी कृष्ण मुरारी ने ट्रेन से कटकर जान दी थी। उसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इसमें उसने अपनी मौत के लिए चाचा लाखन, चाची, चचेरे भाई और तत्कालीन चौकी प्रभारी रुनकता केशव शांडिल्य को जिम्मेदार ठहराया था। इस पर पिता देवेंद्र परमार की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। एक आरोपी को जेल भेजा गया। दरोगा अब भी नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कृष्ण मुरारी सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। दौड़ में पास हो गया था। मगर, उम्र कम थी। इस कारण भर्ती नहीं हो पाया। परिवार का वो सहारा था। बेटे की मौत से परिवार टूट गया है। ऐसे में पीड़ित परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दी जाए। आरोपी दरोगा को गिरफ्तार किया जाए। छह दिन से पिता भूख हड़ताल पर हैं। मगर, कोई भी प्रशासनिक अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को महापंचायत में गांव मांगरौल गूजर, रुनकता, लोहकरैरा, मुरैंडा सहित छह गांव के ग्रामीण शामिल हुए। इसमें अधिकारियों के रुख पर आक्रोश व्यक्त किया गया। पुलिस भी पहुंच गई। मांगरौल गूजर के प्रधान शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महापंचायत में सोमवार को सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट घेराव का निर्णय लिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली से ग्रामीण पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed