{"_id":"66f19703a85bb4fe7d0909c9","slug":"accused-changed-his-caste-befriended-girl-then-started-exploiting-her-in-agra-took-away-jewellery-and-money-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जाति बदलकर दोस्ती की... करने लगा युवती का शोषण; ब्लैकमेल कर जेवर और रुपये भी ले लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जाति बदलकर दोस्ती की... करने लगा युवती का शोषण; ब्लैकमेल कर जेवर और रुपये भी ले लिए
Mon, 23 Sep 2024 09:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Sep 2024 09:57 PM IST
सार
ताजनगरी में आरोपी ने जाति बदलकर दोस्ती की, फिर युवती का शोषण करने लगा। ब्लैकमेल करके जेवर और रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांस यमुना क्षेत्र की एक युवती का एक युवक ने शोषण किया। जाति बदलकर दोस्ती की। इसके बाद आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये और जेवरात ले लिए। पीड़िता ने परिजन को बताया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
युवती ट्रांस यमुना इलाके के एक कॉलेज में पढ़ती है। दो साल पहले उसकी मुलाकात विशाल से हुई। दोनों आपस में बात करने लगे। आरोप है कि विशाल ने उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
नौ तोले सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये ले लिए। अब भी परेशान कर रहा था। इस पर पीड़िता ने परिजन को जानकारी दी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन