{"_id":"663b751e8ea4bc82a807f01d","slug":"accused-beat-father-son-and-uncle-with-sticks-for-sitting-on-broken-cot-in-agra-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: टूटी चारपाई पर बैठने को लेकर कहासुनी, आरोपी ने पिता-पुत्र और ताऊ को पीटकर किया घायल; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टूटी चारपाई पर बैठने को लेकर कहासुनी, आरोपी ने पिता-पुत्र और ताऊ को पीटकर किया घायल; पुलिस कर रही जांच
Wed, 08 May 2024 06:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 08 May 2024 06:25 PM IST
सार
ताजनगरी में टूटी चारपाई पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी ने पिता-पुत्र और ताऊ को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में टूटी चारपाई पर बैठने को लेकर पिता-पुत्र, ताऊ को लाठी डंडे से पीटा। हमले में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के कुतुकपुर गोला गांव का है। गांव निवासी रोहित ने बताया कि बुधवार को गांव में चक्की पर गेहूं पिसाने के लिए गया था। वहां मौजूद गांव का एक व्यक्ति चारपाई पर बैठने को लेकर गाली गलौज करने लगा। मैंने विरोध किया तो मुझे पीटने लगा।
विज्ञापन
मैंने घटना की जानकारी परिजन को दी। इस पर पिता रमेशचंद व ताऊ बनवारी पहुंचे। झगड़े का कारण पूछा तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान भाई, पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार चौहान ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। एक पक्ष के तीन लोग घायल हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।