फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused arrested in police encounter for murdering woman after robbery.

Agra News: लूट के बाद महिला की हत्या करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 14 Jun 2026 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in police encounter for murdering woman after robbery.
बाह: मुठभेड़ में गिरफ्तार महिला की लूट के बाद हत्या का आरोपी मनू निषाद, पैर में लगी गोली
बाह। खेड़ा राठौर के गुमानसिंह पुरा गांव की लक्ष्मी (50) की 10 जून को बाह के मंसूरपुरा में जेवर लूटने के बाद हत्या कर दी थी। लक्ष्मी अपनी बहन की बेटी की शादी का भात मांगने के लिए निबोहरा के दखलीपुरा गांव के लिए घर से निकली थी। शनिवार की रात 8 बजे के करीब बटेश्वर परिक्रमा मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में लूट और हत्या का आरोपी गुमानसिंह पुरा गांव का मनू निषाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर भागा था। पुलिस की जबावी फायरिंग में मनू निषाद के एक पैर में गोली लगी है। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि गोली लगने से घायल मनू निषाद को उपचार के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा के लिए एंबुलेंस से पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मनू निषाद के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक एवं लूट के जेवर कुंडल, पायजेब और 1500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि जेवर के लालच में गांव की लक्ष्मी को लिफ्ट देकर बाइक पर बिठाया था। लूट की पोल न खुल जाए, इसलिए हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि महिला के बेटे किशोरीलाल ने मनू निषाद आदि के खिलाफ हत्या एवं लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लूट और हत्या में कुछ और नाम प्रकाश में आए हैं। वारदात से संबंधित तथ्य जुटाने के साथ ही उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मुठभेड़ में मनू निषाद की गिरफ्तारी पर मृतका लक्ष्मी के पति रूप सिंह ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो, लूट का पूरा सामान बरामद हो, उन्हें फांसी की सजा मिले, तभी उनके कलेजे को ठंडक पहुंचेगी। लक्ष्मी की आत्मा को फांसी की सजा मिलने के बाद ही शांति मिलेगी। लूट और हत्या करने वालों को ऐसी सजा मिले कि फिर किसी लक्ष्मी पर भविष्य में कोई हाथ डालने की हिम्मत न जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed