फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused arrested for threatening to RSS worker in Kasganj

Kasganj : नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर संघ कार्यकर्ता को दी थी धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

Thu, 28 Jul 2022 07:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Jul 2022 07:39 PM IST
सार

दो युवकों ने इंस्टाग्राम पर संघ के कार्यकर्ता को जिंदा दफनाने की धमकी दी थी। इस मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
accused arrested for threatening to RSS worker in Kasganj
धमकी देने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के अमांपुर कस्बे में नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक को जिंदा दफनाने की धमकी देने वाले एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में स्वयंसेवक ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


अमांपुर के गांधीनगर निवासी दुष्यंत गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं। उन्होंने नुपुर शर्मा का समर्थन किया था। आरोप है कि इसी कारण 25 जुलाई को समीर सिद्दीकी नाम से  इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके मित्र राशिद के फोटो के साथ पोस्ट शेयर की गई थी। 

विज्ञापन

अमांपुर थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट 

आरोपियों ने दुष्यंत गुप्ता को जिंदा दफना देने की धमकी दी थी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने इस मैसेज को कुछ देर बाद डिलीट कर दिया था, लेकिन पीड़ित स्क्रीन शॉट लिया। पीड़ित दुष्यंत गुप्ता ने अमांपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुरुवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि आरोपी समीर को सिढ़पुरा चौराहा अमांपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी राशिद की पुलिस तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed