{"_id":"6ab43feb0d6454da330006c4","slug":"accused-arrested-for-stealing-foreign-tourists-purse-500-recovered-agra-news-c-25-1-agr1034-1166721-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विदेशी पर्यटक का पर्स चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 500 डॉलर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विदेशी पर्यटक का पर्स चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 500 डॉलर बरामद
Thu, 24 Sep 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना पर्यटन पुलिस ने अमेरिकी पर्यटक दंपती का बैग में रखा पर्स चोरी करने के मामले में एक आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया। उसके साथ एक बाल अपचारी भी था। उनके तीन साथियों के नामों की जानकारी पुलिस को मिली है।
अमेरिकी दंपती अपने दोस्त के साथ ताजमहल देखने आए थे। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया था। वह 19 सितंबर की शाम को एक फार्मेसी से दवा लेने पहुंचे। लौटते समय रास्ते में बच्चों के झुंड ने घेर लिया। भीख मांगने के बहाने पर्यटक के बैग में रखा छोटा पर्स चुरा लिया। उसमें 2750 डॉलर और 2000 रुपये के साथ पासपोर्ट भी रखा था।
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि आरोपी शहीद नगर निवासी ताहिर को गिरफ्तार किया है। उसके तीन साथियों में एक सूरज उर्फ हनी है जबकि दो नाबालिग हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपी से 500 डॉलर बरामद किए गए हैं। बाकी डाॅलर अन्य की गिरफ्तारी के बाद ही मिलने की उम्मीद है।