{"_id":"68ac91dc32638f5ec8022369","slug":"accusation-of-second-marriage-for-not-getting-a-bike-in-dowry-case-filed-on-courts-order-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-851104-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दहेज में बाइक न मिलने पर दूसरी शादी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दहेज में बाइक न मिलने पर दूसरी शादी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
Mon, 25 Aug 2025 10:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। दहेज में बाइक न मिलने पर एक महिला को घर से निकाल दिया गया और उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता की अर्जी पर कोर्ट के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीतापुर टिंडौली की नीलम ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 14 दिसंबर 2021 को करहल के राजू से हुई थी। शादी के बाद पति राजू, ससुर लाल सिंह, सास सुनीता, जेठ करन, जेठानी सोनम और देवर सुमित ने बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उन्हें घर से निकाल दिया गया। पति ने इटावा की एक लड़की से दूसरी शादी कर ली है और उसे करहल में अपने साथ रख रहा है। 28 मार्च को पति ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस से शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर कोर्ट में शिकायती पत्र दिया। कोर्ट के निर्देश पर अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन