फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident prevention, oath by bell ring

घंटा बजा कर लेंगे ट्रेन दुर्घटना रोकने की शपथ

Fri, 07 Jan 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
accident prevention, oath by bell ring
कासगंज। कोहरे में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे और हादसे न हो इसके लिए रेलवे ने एक नया तरीका निकाला है। अब पूर्वोत्तर रेलवे के लोको पायलट घंटा बजाकर दुर्घटना रोकने की शपथ लेंगे। कासगंज की लॉबी में घंटा लगा दिया गया है। प्रतिदिन लोको पायलट घंटा बजाएंगे और कहेंगे कि हम पूरी सतर्कता के साथ ट्रेन चलाएंगे। ट्रेन ओवरशूट नहीं करेंगे। यानी लाल सिंगल पार नहीं कर करेंगे।
विज्ञापन

कासगंज जंक्शन स्टेशन की डीजल लॉबी में नई व्यवस्था प्रभावी हो गई है। प्रबंधन ने लॉबी में घंटा लगा दिया है। साइनऑन करने (ड्यूटी पर जाने से पहले हाजिरी लगाना) से पहले लोको पायलट घंटा बजाने लगे हैं, हालांकि लोको पायलटों में इसको लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर घंटा बजाने का आशय क्या है। अन्य कर्मियों के लिए भी घंटा कौतूहल का विषय बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि यह व्यवस्था रनिंग स्टाफ को सतर्क रखेगी। लोको पायलट अपने दायित्व के प्रति जागरूक रहेंगे। ड्यूटी के दौरान उन्हें अपना शपथ याद रहेगा। यह घंटा 24 घंटे दुर्घटना रहित ट्रेन संचालन का एहसास कराता रहेगा। बता दें कि कोहरे में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। अक्सर ट्रेनें लाल सिग्नल पार कर जाती हैं।
विज्ञापन

- रनिंग स्टाफ को ड्यूटी के दौरान अपने उत्तरदायित्व याद रहे। इसके लिए यह प्रयोग किया गया है और घंटा बजाकर शपथ लेने की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी कर दी गई है। - पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed