फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident on Jaipur Highway: bull sitting on the road were trampled four dead two in critical condition

जयपुर हाईवे पर हादसा: सड़क पर बैठे गोवंश रौंद दिए...चार की मौत, दो की हालत गंभीर; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 25 Aug 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 10:22 AM IST
सार

आगरा जयपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे गोवंशों को उड़ा दिए। टक्कर लगने से चार गोवंश की मौके पर मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Accident on Jaipur Highway: bull sitting on the road were trampled four dead two in critical condition
जयपुुर हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में जयपुर हाईवे पर सोमवार सुबह रसूलपुर पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन ने करीब आधा दर्जन गोवंश रौंद दिए। हादसे में चार गोवंश की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान जाम लगा दिया गया। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

 

जयपुर हाईवे पर सोमवार सुबह रसूलपुर पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन ने करीब आधा दर्जन गोवंश रौंद दिए। चार गोवंश की मौत हो गई। दो घायल हैं। हादसे के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। टोल मैनेजर को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और जिला धर्माचार्य प्रमुख ओमी टीकरी के बीच  झड़प भी हुई। पुलिस द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की गई, जिसके बाद  जाम को खोला गया। बता दें कि मृत गोवंशों को गड्ढा खोद कर अंतिम संस्कार कराया गया और घायल गोवंशों को उपचार के लिए भरतपुर के अपना घर आश्रम भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। इस दौरान ओमी टीकरी, हरिओम मंगल, मिथुन राजपूत, कान्हा चौधरी, पंकज राजपूत, जतिन राजपूत, अमन बघेल, छोटू राजपूत, समेत सैकड़ों की संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed