{"_id":"5fedcbe98ebc3e3b865b441d","slug":"accident-mainpuri-news-agr4743184141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। बेटे के साथ बाइक से दवा लेने जा रही महिला के ऊपर से ट्रक निकल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी ग्रीश चंद्र बृहस्पतिवार की सुबह 65 वर्षीय मां सुघरश्री को दवा दिलाने कस्बा ले जा रहा था। सुबह करीब 11:15 बजे बाइक जब किशनी बाईपास रोड शमशेरगंज पुलिया के पास पहुंची। तभी बाइक ट्रक की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी सुघरश्री सड़क पर गिर गईं।
इस दौरान ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच मौका मिलने ही चालक ट्रक को खड़ा छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्ग पर जमा भीड़ को हटवाने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया।