फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग हुए घायल

Mon, 16 Nov 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
accident
मैनपुरी। भाईदूज पर अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के भदावार हाउस निवासी अंशुल गुप्ता अपनी पत्नी दीप्ति के साथ बिधूना भाईदूज के लिए ले जा रहे थे। भांवतपुल के पास ब्रेकर पर अचानक दीप्ति बाइक से गिर गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी अंकित मिश्रा अपनी पुत्री वंशिका के साथ स्कूटी से गांव से मैनपुरी आ रहे थे।
विज्ञापन

भोजपुरा के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। भोगांव क्षेत्र के गांव कुलीपुर निवासी अमित मिश्रा पुत्र प्रेमचंद्र बाइक से कुरावली बहन के यहां जा रहे थे। जीटी रोड पर छाछा के निकट दूसरी बाइक से टकरा गए। गंभीर हालत में अमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में अमित को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला घायल
एटा के गांव चंदनपुर निवासी विकास अपनी पत्नी रोशनी के साथ किशनी थाना क्षेत्र में कटरा समान भाईदूज पर जा रहे थे। कटरा मसमान में ब्रेकर पर रोशनी बाइक से गिर गई। रोशनी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नीलगाय से टकराई बाइक
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर निवासी पप्पू अपनी पत्नी गीता के साथ किशनी अपनी ससुराल भाईदूज पर जा रहे थे। जब वे कुसमरा के निकट पहुंचे तभी उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। जिससे पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर वृद्धा घायल
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी शिवम पुत्र जगदीश अपनी मां रामबेटी के साथ अपनी एक रिश्तेदारी से बाइक से अपने घर लौट रहा था। जब वह थाना भोगांव क्षेत्र में जीटी रोड पर छाछा के निकट पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे शिवम की मां रामबेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।

सीढ़ियों से गिरकर महिला हुई घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र में आसरा आवास निवासी राजू की पत्नी प्रीती सोमवार को अपने घर पर सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी कि पैर फिसलने से वह गिर गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed