फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

सड़क हादसे में सहकारी समिति के सचिव की हुई मौत

Mon, 21 Sep 2020 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
accident
कुसमरा में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : MAINPURI
कुसमरा। मैनपुरी मार्ग पर रविवार देर रात साधन सहकारी समिति के सचिव की कार गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वह कार के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के यादव नगर निवासी 40 वर्षीय गौरव यादव उर्फ संटू पुत्र नारद मुनि साधन सहकारी समिति कुसमरा में प्रभारी सचिव के पद पर तैनात थे। रविवार को वह कार से साले अरविंद निवासी गांव घुटारा बेवर के साथ शहर गए थे। देर रात को दोनों यादव नगर वापस लौट रहे थे। कुसमरा चौकी क्षेत्र में रात करीब 11:30 बजे मैनपुरी रोड पर महाबोधि महाविद्यालय के पास अचानक सड़क पर एक गाय आ गई।
विज्ञापन

उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा कर पलट गई। कार का दरवाजा खुलने से गौरव बाहर गिर कर कार के नीचे दब गए। हादसे के बाद साले अरविंद ने उन्हें कार से बाहर निकालने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चौकी इंचार्ज अभिमन्यु मलिक ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे उनके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed