फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident

खड़ी टूरिस्ट बस में टकराई कार, चार लोग हुए चोटिल

Thu, 11 Jun 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
accident
11एमएनपी-23-एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की सुबह चालक को झपकी आने के बाद अनियंत्रित कार मार्ग पर खड़ी एक मिनी टूरिस्ट बस से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 4:30 बजे एक सेंट्रो कार चौकी मीठेपुर क्षेत्र में मार्ग पर खड़ी एक मिनी टूरिस्ट बस जा टकराई। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कार सवार चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए थे। कार चालक कमलेश पुत्र रामफेर निवासी सुल्तानपुर थाना पोई आजमगढ़ ने बताया कि झपकी आने की वजह से यह हादसा हो गया। वह आजमगढ़ से गुरुग्राम जा रहा था। कार में सवार अरुण पुत्र रामअचल मौर्य, पत्नी ज्ञानवती और चार माह का पुत्र आरुष निवासी गांव सब्राहत थाना शाहगंज जौनपुर घायल हो गए। पुलिस ने सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बस चालक महेंद्र सैनी पुत्र शीशपाल सिंह निवासी छोटी उदारसी थाना जानशा कुरुक्षेत्र हरियाणा ने बताया कि कुछ सवारियां उतरीं थीं। जिस वजह से बस वहां खड़ी हुई थी। बस में कुल 12 सवारियां थीं। किसी को भी कोई चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed